ब्रेकिंग न्‍यूज

Shooting

Random Posts

* * बी टी टी न्यूज़ है आपका अपना, और आप ही हैं इसके पत्रकार अपने आस पास के क्षेत्र की गतिविधियों की वीडियो, ✒️ न्यूज़ या अपना विज्ञापन ईमेल करें bttnewsonline@yahoo.com पर अथवा व्‍हाटसअप्‍प व सम्पर्क करें मोबाइल नम्बर * * 7035100015 पर
Showing posts with label NEWS. Show all posts
Showing posts with label NEWS. Show all posts

Wednesday, September 13, 2017

September 13, 2017

संघर्ष से मिलती है सफलता : हैरी

नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए कठोर संघर्ष की जरूरत है। योग्यता व सहनशीलता से काम करने की लगन हो तो एक दिन सफलता जरूर इंसान के कदम चूमती है।

यह कहना है फिल्म एवं टीवी अभिनेता हरमंदर सिंह उर्फ हैरी का, जिनका श्री मुक्तसर साहिब पहुंचने पर प्रशंसकों ने भव्य स्वागत किया। शहर में राजू चिकन वाला के नाम से जाने जाने वाले हैरी ने अपने चिकन सेंटर से अपनी मेहनत व लगन के दम पर ही पहचान बनाई है। टेलीविजन एवं फिल्म इंडस्ट्री में कदम दर कदम सफल हो रहे हैरी ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में बताया कि कई साल मेहनत के बाद अब कहीं जाकर उन्हे बड़े बजट की फिल्में और सीरियलों में काम करने का मौका मिला है।

हैरी ने बताया कि फिलहाल उनके पास बड़े बजट की कई फिल्में है। उनके अनुसार आमिर खान के भाई हैदर अली, ग्रेसी सिंह, अवतार गिल अभिनीत फिल्म 'फार्म हाऊस', हेमंत बिरजे, अरूण बख्शी अभिनीत फिल्म 'डान के बाद कौन', शक्ति कपूर, दिलीप ताहिल, रज्जाक खान, उपासना सिंह अभिनीत फिल्म 'सोहणी दे नखरे' हॉरर मूवी 'काला मंदिर', 'वीरान' , किरण कुमार तथा अन्य नए कलाकारों से सजी एक फिल्म 'मुझे इश्क है तुम्हीं से' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म 'फार्म हाऊस' में मंत्रियों के फ ार्म हाऊस में होने वाले गैरकानूनी धंधों के बारे में दिखाया गया है। इसमें उनका किरदार लड़कियों के व्यापारी शेख का है। इस फिल्म में उन पर दो गीत भी फिल्माए गए है। 'मुझे इश्क है तुम्ही से' हिंदू लड़के तथा मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें उसकी भ्रष्ट इंस्पेक्टर की भूमिका है। सुनील शैट्टी, अभिषेक बच्चन व विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'भीष्मा' की भी 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में उनका किरदार मुंबई के डान करीम अली खान का है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व हैरी हिंदी फिल्म 'यमला पगला दीवाना', 'फोर्स' के अलावा जी टीवी के सीरियल 'झांसी की रानी' तथा सोनी टीवी के सीरियल 'अदालत' में भी काम कर अदाकारी का लोहा मनवा चुके है।

Friday, July 21, 2017

July 21, 2017

सडक़ हादसे में शराब ठेेकेदार की मौत- रावला-घड़साना मार्ग पर गाड़ी पलटी


 भवानी वाइंस के संस्थापक-संचालक शराब ठेकेदार भंवरसिंह भाटी (60) की बीती रात एक सडक़ हादसे में मौत हो गई। यह हादसा नई मण्डी घड़साना-रावला मार्ग पर आरडी 281 हैड मोड़ के पास हुआ। रावला पुलिस के अनुसार चक 13 केपीडी निवासी भंवरसिंह भाटी रात्रि लगभग 11 बजे किसी काम से अपनी सफारी गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए घड़साना जा रहे थे। अचानक 281 हैड मोड़ के पास गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। भंवरसिंह भाटी गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें कुछ राहगीरों ने रावला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आज सुबह उनके पुत्र अभिमन्यू सिंह की ओर से दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद भंवरसिंह भाटी का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। श्री भाटी की रावला, घड़साना, छत्तरगढ और श्रीगंगानगर में शराब की दुकानें थीं।

Wednesday, January 11, 2012

January 11, 2012

हनी फत्तनवाला है बादल से भी अमीर उम्मीदवार


नरिंदर सलूजा, श्री मुक्‍तसर साहिब
सांझा मोर्चा के श्री मुक्तसर साहिब से उम्मीदवार हनी फत्तनवाला मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से अमीर उम्मीदवार है जिने पास कुल चल व अचल संपति 18 करोड़, 91 लाख 96 हजार 761 रुपये की है जबकि मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 6 करोड़ 75 लाख 27 हजार 974 रुपए की चल अचल संपित के मालिक हैं।
हनी फत्तनवाला के पास 1 करोड़ 2 लाख 95 हजार 413 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा है, जबकि 4 लाख 74 हजार 487 रुपये की अलग अलग इंशोरेश पालिसी है। उनके पास एक इनोवा गाडी है जिसकी कीमत 11 लाख 25 हजार है और 2 लाख 20 हजार 336 रुपये के गहने है। इसके अलावा जहां उनके पास 1 लाख 55 हजार रुपये का असलाह है वहीं पर ही अन्य पार्टियों के साथ शेयर में 8 लाख 98 हजार 25 रुपये की संपति भी है। हनी फत्तनवाला के पास कृषि योग्य जमीन भी है जिसकी कीमत 2 करोड़ 84 लाख है। जबकि 13 करोड़ 86 लाख 28 हजार 500 की नान एग्रीकलचर जमीन भी है और इसके साथ 90 लाख की व्यवसायिक जमीन भी है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार हरिन्द्रपाल सिंह बेदी के पास कुल चल व अचल संपति 9 लाख 60 रुपये की है। जिस में 1 लाख 80 हजार उनके खाते में है और 1 लाख 80 रुपये के ही उने पास सोने के गहने है जबकि 6 लाख का उनके पास घर है। हरिन्द्रपाल सिंह बैंक के कर्जाई भी है और उन्होंने 80 हजार रुपये बैंक का लोन भी देना है। दूसरी ओर लोक जन शक्ति पार्टी की उम्मीदवार जसविन्द्र कौर के पास कुल 73 हजार रुयये की संपति है जिसमें 62 हजार 500 रुपये का सोना है और 10 हजार 500 रुपये बैंक में जमा है।

Monday, October 31, 2011

Tuesday, August 9, 2011

August 09, 2011

सफेद हाथी बन गया है आरओ प्लांट


नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब

गांव लद्धूवाला में राज्य सरकार द्वारा लगाया गया आरओ प्लांट सफेद हाथी साबित हो रहा है। इसे बने हुए करीब छह माह बीत गए हैं फिर भी लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। गांव वासियों ने सरकार व प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर प्लांट चलाने की मांग की है।



गौर हो कि क्षेत्र में जमीनी पानी पीने योग्य न होने के चलते सरकार द्वारा गांवों व शहरों में आरओ सिस्टम लगवाए गए हैं जहां से लोगों को पीने का शुद्ध पानी 20 पैसे लीटर मिलता है। हालांकि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद आसपास के लोगों को भरपूर फायदा मिल रहा है, लेकिन गांव लद्धूवाला में निर्मित आरओ प्लांट को बने छह माह बीत गए पर ग्रामीण दूषित व जमीनी पानी पीने रहे हैं। लोक भलाई पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार सचिव जरनैल सिंह रोड़ांवाला व इकाई प्रधान शमशेर सिंह लद्धूवाला ने बताया कि अभी तक आरओ प्लांट को बिजली सप्लाई ही नहीं मिली है। एक तरफ तो सरकार गांवों में विकास के दावे करते नहीं थकती दूसरी तरफ लोगों को पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो रहा है।

वहीं रछपाल सिंह फत्तनवाला, जसवीर सिंह कालेवाला, सवरन सिंह संधू, हरभजन सिंह, राजविंदर सिंह राजा आदि ने कहा कि आरओ प्लांट के न चलने व जमीनी पानी पीने योग्य न होने की हालत में उनको दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। इसी तरह गुरमेल सिंह, बलकार सिंह, दर्शन सिंह गिल, डाक्टर गुरमुख सिंह व भुपिंदर सिंह ने कहा कि सेम से क्षेत्र का पानी बेकार हो गया है व इससे संक्रामक के अलावा कैंसर जैसी बीमारियां पैदा हो रही हैं। लोगों ने जिला प्रशासन व सरकार से करीब छह माह से बने आरओ सिस्टम को चलाने के लिए प्राथमिकता से कदम उठाने की मांग की है।

Thursday, February 3, 2011

February 03, 2011

पंजाब सरकार नहीं मानती मुक्तसर को श्री मुक्तसर साहिब!



नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब

चालीस मुक्तों की पावन धरती होने का सम्मान मिलने के बाद खिदराणा की ढाब से मुक्ति कासर अर्थात मुक्तसर के रूप में विकसित ऐतिहासिक शहर को सरकार ने आदेश जारी कर श्री मुक्तसर साहिब का दर्जा देकर गौरवांवित किया है। केंद्र सरकार से मंजूर होने के बाद पंजाब सरकार ने भी सभी कार्यालयों में श्री मुक्तसर साहिब लिखना जरूरी किया है, लेकिन खुद सरकार शायद यह जरूरी नहीं समझती? इसका प्रमाण है प्रदेश सरकार की ओर से प्रकाशित वर्ष 2011 की सरकारी डायरी जिसमें शहर का नाम महज मुक्तसर ही लिखा हुआ है।

गौरतलब है कि शहर को श्री मुक्तसर साहिब का दर्जा मिलने के बाद राज्य सरकार द्वारा भी सभी दफ्तरों आदि में शहर का नाम श्री मुक्तसर साहिब लिखने के आदेश दिए गए। सभी कार्यालय के बाहर भी लगे बोर्ड पर श्री मुक्तसर साहिब लिख दिया गया व लगभग सभी सरकारी कार्यालयों ने भी इसको अपना लिया। पुलिस की गाड़ियों, रोडवेज की गाड़ियों व अन्य स्थानों पर भी श्री मुक्तसर साहिब लिखा दिखाई देने लगा है, लेकिन क्या खुद सरकार मुक्तसर को श्री मुक्तसर साहिब मानने के लिए तैयार नहीं है?

सरकारी डायरी में जहां शहरों के एसटीडी कोड लिखे जाते हैं वहां पर तो मुक्तसर लिखा ही है जहां क्षेत्र के विधायकों के नाम लिखे गए है वहां पर भी मुक्तसर ही प्रकाशित किया गया है। हालांकि नवांशहर को शहीद भगत सिंह नगर का दर्जा दे दिया गया है। इस संबंध में सूचना व लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर डीएस मांगट ने कहा कि उनके पास अभी डायरी ही नहीं पहुंची है।

Sunday, January 2, 2011

January 02, 2011

कई खट्टी मीठी यादें छोड़ गया वर्ष

2010Dec 30, 07:43 pm
नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब

खिदरणा की इस धरती को वर्ष 2010 में मुक्तसर से श्री मुक्तसर साहिब का सम्मान मिला, लेकिन कई हादसे भी इस साल में दिल दहला देने वाले रहे। वहीं कई अहम मामलों में अदालत के फैसले भी विशेष रहे। इसके अलावा एमएमएस कांड के चलते युवा अकाली नेता की हत्या के अलावा पार्षद पोहली की सड़क हादसे में मौत भी इसी साल का हिस्सा रही।

गौरतलब है कि शहर के लिए छोटे बड़े हादसों के साथ माह जनवरी में हुई एक कार-बस दुर्घटना में एक साथ 5 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 3 लोग एक ही परिवार के थे। इसके बाद फरवरी माह में एक युवा अकाली कार्यकर्ता की शादीशुदा बहन का एमएमएस चर्चा का विषय बना। इसमें यूथ अकाली दल के ही एक नेता व एमएमएस में दिखाई देने वाले नौजवान सहित तीन लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। यही नहीं इस चर्चित एमएमएस के चलते ही उक्त अकाली कार्यकर्ता के हाथों चंडीगढ़ में एमएमएस के मामले में शामिल अकाली नेता टिप्पा सेखों को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मार्च माह में जलालाबाद रोड पर सीवरेज के चल रहे काम के दौरान दो मजदूरों की सीवरेज में दम घुटने से मौत हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

इसी साल में अकाली नेता एवं वार्ड पार्षद गुरिंदर सिंह पोहली की मौत भी हुई। नवंबर माह में रेलिंग रहित सूए में गिरने से कार सवार दंपति में से नव विवाहित युवक व बच्चे की मौत का दर्दनाक हादसा भी हुआ। इसके अलावा अदालत ने भी कई अहम फैसले सुनाए। गंदड़ में अपनी सास, ससुर, साले की पत्नी व नवजात बच्ची को मौत के घाट उतारने वाले दामाद सैलिंदर सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। इसी तरह जगमीत बराड़ के सेलर से मृत मिले झुग्गी झोपड़ी वालों के चार बच्चों की हत्या करने वाले हत्यारे मुकेश कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

यही नहीं जनवरी माह में कार बस हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में अदालत ने आरोपी बस चालक को दस साल की कैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 14 साल पहले जन्म के बाद से ही खोई अपनी बच्ची को पाने के लिए 3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद गांव भुल्लर निवासी गुरतेज सिंह को जुलाई माह में अदालती फैसले पर बेटी मिल गई। इसके अलावा मलोट के व्यापारी के बेटे चंदन का अगुवा कांड भी काफी चर्चित रहा।

Sunday, April 4, 2010

April 04, 2010

थाने के चक्कर लगाने में बीता बाल दिवस

थाने के चक्कर लगाने में बीता बाल दिवस

Nov 14, 10:02 pm

नरिंदर सलूजा, मुक्तसर

मुक्तसर व आस पास पंजाब स्टेट लाटरी की टिकटें बेचकर अपना व परिवार का पेट पालने के अलावा पढ़ाई का खर्च निकालने वाले दो मेहनतकश बच्चों का बाल दिवस थाने के चक्कर लगाने में बीत गया। इन बच्चों से एक प्रापर्टी डीलर ने न सिर्फ टिकटें छीन ली बल्कि मामला बढ़ता देख वह अपनी निजी जान पहचान का फायदा उठाते हुए थाने पहुंच गया, जिसके चलते अपनी टिकटें वापिस लेने के लिए बच्चों को दिनभर इधर उधर भटकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार गोनियाना रोड पर रहने वाले दो निर्धन परिवारों के बच्चे भिंदर व भानी महंगाई के इस दौर में पढ़ाई के साथ खेलने कूदने अथवा कोई गलत धंधा करने के बजाय पंजाब स्टेट लाटरी की टिकटें बेचते है। जिक्र योग्य है कि अपने भावी भविष्य को लेकर चिंतित देश के भविष्य रूपी यह मासूम बालक समय अपनी पढ़ाई खर्च निकालने के साथ पेट पालने में परिवार की मदद करते है। शनिवार को बाल दिवस के अवकाश को देखते हुए सुबह सवेरे टिकटें बेचने निकले इस बच्चों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि टिकटें बेचकर फायदा होने के बजाय आज का सारा दिन उनको थाने के चक्कर काटने में ही बीत जाएगा। जैसे ही यह बच्चे टिकटें लेकर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के पास पहुंचे एक प्रापर्टी डीलर ने उनको बुलाकर उनसे सभी टिकटें ले ली, बच्चों द्वारा मिन्नतें करने के बावजूद जब उसने टिकटें देने पर रोते हुए बच्चे वापस लौट गए तथा अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों से मोहल्ले के लोगों के बाद बात धीरे धीरे बढ़ने लगी।

मामला बढ़ता देख प्रापर्टी डीलर ने अपनी जान पहचान का फायदा उठाते हुए टिकटें थाने पहुंचा दी। बच्चों को टिकटें लौटाने व संबंधित प्रापर्टी डीलर पर कार्रवाई के बजाय बच्चों से ही तरह तरह के सवाल किए जाने लगे। दैनिक जागरण को सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वाटर ब्रजिंदर पाल सिंह के ध्यान में मामला लाए जाने के पश्चात दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद कहीं जाकर बच्चों को उनकी टिकटें मिल सकीं। यही नहीं खुद थाना सिटी के अंदर दीवार के पास बने चाय के अड्डे पर पर कार्यरत बच्चा चाहे थाने के इन कर्मचारियों को चाय पकड़ाते हुए बाल मजदूर नजर न आए, लेकिन इन बच्चों को बाल मजदूरी करने जैसे सवालों से दो चार होना पड़ा। इनमें से एक बच्चे ने गमगीन आंखों से बताया कि उसके पिता दमे से पीड़ित है, तथा आज छुट्टी के दिन दिनभर में कुछ टिकटें बिक जाती तो उनकी दवा लाने में आसानी रहती लेकिन किसी की मजबूरियों की परवाह कौन करता है।

April 04, 2010

अच्छे काम दिखा रहे हैं सेल्फ हेल्प ग्रुप

अच्छे काम दिखा रहे हैं सेल्फ हेल्प ग्रुप

Feb 13, 10:02 pm

नरिंदर सलूजा, मुक्तसर

कहते है जहां चाह वहां राह..,जब आगे बढ़ने की चाह तथा जज्बा रखने वाले को यदि सरकार से भी सहयोग मिल जाए तो उनके कदमों को मंजिल मिल ही जाती है। कुछ इसी तरह की योजना है केंद्र सरकार की स्वर्ण जयंती ग्राम स्व रोजगार योजना (एसजीएसवाई) जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को ग्रुप बनाकर रोजगार के लिए मदद दी जाती है। मुक्तसर जिले में फिलहाल इस तरह के 303 सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएसजी) चल रहे हेैं।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम ने दैनिक जागरण को बताया कि जिला देहाती विकास एजेंसी मुक्तसर द्वारा एसजीएसवाई के तहत एसएचजीं को बैंकों द्वारा ढाई लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का कर्ज दिलवाया जाता है। उनके अनुसार इसमें करीब पचास फीसदी सब्सिडी दी जाती है, जो कि अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 330 सेल्फ एसएचजी काम कर रहे है तथा वर्ष 2008-09 में रखे गए 50 नए ग्रुप बनाने के लक्ष्य में से 32 एसएचजी बन चुके है। इस साल अब तक 16 ग्रुपों को 1.60 लाख रुपये रिवाल्विंग फंड दिया गया है तथा 15 ग्रुपों को 44 लाख रुपये का कर्ज बैंकों की तरफ से दिलाया जा चुका है। इसमें से 13 लाख 85 हजार रुपए की सब्सिडी दी गई है।

इस योजना के तहत चल रहे कुछ ग्रुपों का दैनिक जागरण ने अपने दौरे में मुआयना किया। इसके तहत काम कर रही महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। गांव थांदेवाला में बेबे नानकी सेल्फ हैल्प ग्रुप बनाकर काम कर रही महिलाओं ने अपने बनाए मिट्टी के बर्तन, सीमेंट का सामान, मिट्टी के खिलौने व अन्य सामान दिखाने के साथ ही खुद चाक घुमाकर मिट्टी के बर्तन बनाकर दिखाए। इस ग्रुप की राजपाल कौर, जल कौर, मिश्रो, माया देवी, मायावती, भिंदर कौर, माया, संतरो देवी व सुखपाल कौर ने बताया कि इस योजना के तहत उनको रोजगार मिल गया है तथा उनका परिवार का गुजर बसर आसान हो गया है। उन्होंने अन्य लोगों को भी उक्त योजना का लाभ उठाने के लिए अपील की।

इसी तरह गांव धिगाना में चल रहे बीबी भानी सेल्फ हैल्प ग्रुप की सदस्याओं कोमलप्रीत कौर, लखविंदर कौर, कुलदीप कौर, चरणजीत कौर, गुरमीत कौर, राज कौर, हरजिंदर कौर, वीरा बाई, निर्मल कौर व सुखजिंदर कौर ने भी इस योजना को सराहा। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने 25 हजार रुपये लोन उतारकर 50 हजार रुपये लोन लिया और इसे भी उतार दिया। अब उनके ग्रुप ने 1.30 लाख रुपये लोन लिया है। उन्होंने केंद्र सरकार की इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत पर जोर दिया ताकि अन्य जरूरतमंद लोग भी इसका लाभ उठा सकें।

इस संदर्भ में मुक्तसर ब्लाक की ग्राम सेवक शोभा ने बताया कि इन ग्रुपों द्वारा तैयार सामान जिला स्तर पर या भारत सरकार द्वारा आयोजित मेलों में बेचा जाता है। उनके अनुसार यह ग्रुप हैंडलूम, दरियां, खेस, चादरें, डेकोरेशन का सामान, साफ्ट खिलौने, फुलकारी आदि तैयार करने के अलावा पेंटिंग व सिलाई कढ़ाई आदि का काम करते है।

April 04, 2010

साधना ने दी सपनों को उड़ान

साधना ने दी सपनों को उड़ान

Feb 01, 12:29 pm

मुक्तसर [पंजाब], [नरिंदर सलूजा]। गुरजीत कौर खुश है, गरीबी अब उसकी तरक्की में बाधा नहीं। गिदड़बाहा के सरकारी स्कूल की इस चौदह वर्षीय छात्रा को उसका 'तारणहार' मिल गया है। वह जितना भी पढ़ना चाहे, पैसे की किल्लत आड़े नहीं आएगी। बस, उसे सिर्फ कड़ी मेहनत करनी होगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्प दिखाना होगा।

नौवीं की छात्रा गुरजीत कौर के पिता दर्शन सिंह मजदूरी करते हैं। वह कहते हैं कि डाक्टर साहब न होते, तो आठवीं से आगे बच्ची को पढ़ा न पाते। अनाथ परमिंदर कौर भी इसी कक्षा में पढ़ती है। राजमिस्त्री मामा के साथ रहती थी, लेकिन वह अपना ही गुजारा मुश्किल से कर पा रहे थे, लड़की को कहां से पढ़ाते। अब वह भी डाक्टर साहब के कृतज्ञ हैं। डाक्टर साहब यानी डॉ. राजविंदर सिंह, जो गुरजीत और उस जैसी लड़कियों का सहारा बने। गरीबी एवं कन्या भू्रण हत्या से चिढ़ने वाले डॉ. राजविंदर ने डाक्टरी छोड़कर व्यवसाय शुरू कर लिया है, ताकि गरीबों की मदद में पैसे की किल्लत न हो।

डॉ. राजविंदर कहते हैं कि गरीब व लाचार बच्चों को देखकर दिल में हूक उठती। कन्या भ्रूण हत्या रोज की बात थी। लगता कि क्यों लड़कियों से इतनी नफरत लोग करते हैं, लेकिन उनके भले के लिए कम ही आगे आते हैं। तभी सुना कि राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल गिदड़बाहा के स्कूली बच्चों को चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस दिखाने ले गए, ताकि वे गांव-कस्बे से बाहर की दुनिया देख सकें। यही घटना उनकी प्रेरणा बनी। अमेरिकी नागरिकता प्राप्त इस शख्स ने अपनी दिवंगत पत्नी साधना के नाम पर संस्था बनाई 'साधना-एक कोशिश' और गिदड़बाहा सरकारी कन्या स्कूल की 26 होनहार छात्राओं को गोद लिया। लड़कियों की पढ़ाई, किताबें, वर्दी आदि का पूरा खर्च वह वहन कर रहे हैं। कहते हैं, समर्थ लोगों को गरीब बच्चों की शिक्षा का जिम्मा लेना चाहिए।

सभी छात्राएं छठी से 12वीं कक्षा की हैं। उनके चयन में दो बातों का ख्याल रखा गया। पहली, छात्रा निर्धन हो और दूसरी यह कि पिछली कक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत नंबर मिले हों। चयन का दायरा पढ़ाई तक ही सीमित नहीं रखा गया। दो छात्राएं ऐसी भी हैं, जिनके नंबर तो कम थे, पर उनमें खेल प्रतिभा भरपूर है। राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं। 'साधना' ने दोनों को महंगे जूते दिलवाए, ताकि उनके हौसलों की उड़ान परवान चढ़ सके।

डॉ. राजविंदर के दो बच्चे हैं- 13 वर्षीय आलोक और 16 वर्षीया सिमरन कौर। दोनों डलहौजी में 8वीं व 10वीं में पढ़ते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल सुखदेव सिंह के अनुसार, डॉ. राजविंदर ने लिख कर दिया कि वे लड़कियों की शिक्षा संबंधी जरूरतें पूरी करेंगे।

Lorem 1

BttNews TV