ब्रेकिंग न्‍यूज

Shooting

Random Posts

* * बी टी टी न्यूज़ है आपका अपना, और आप ही हैं इसके पत्रकार अपने आस पास के क्षेत्र की गतिविधियों की वीडियो, ✒️ न्यूज़ या अपना विज्ञापन ईमेल करें bttnewsonline@yahoo.com पर अथवा व्‍हाटसअप्‍प व सम्पर्क करें मोबाइल नम्बर * * 7035100015 पर
Showing posts with label saluja. Show all posts
Showing posts with label saluja. Show all posts

Wednesday, January 11, 2012

January 11, 2012

हनी फत्तनवाला है बादल से भी अमीर उम्मीदवार


नरिंदर सलूजा, श्री मुक्‍तसर साहिब
सांझा मोर्चा के श्री मुक्तसर साहिब से उम्मीदवार हनी फत्तनवाला मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से अमीर उम्मीदवार है जिने पास कुल चल व अचल संपति 18 करोड़, 91 लाख 96 हजार 761 रुपये की है जबकि मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 6 करोड़ 75 लाख 27 हजार 974 रुपए की चल अचल संपित के मालिक हैं।
हनी फत्तनवाला के पास 1 करोड़ 2 लाख 95 हजार 413 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा है, जबकि 4 लाख 74 हजार 487 रुपये की अलग अलग इंशोरेश पालिसी है। उनके पास एक इनोवा गाडी है जिसकी कीमत 11 लाख 25 हजार है और 2 लाख 20 हजार 336 रुपये के गहने है। इसके अलावा जहां उनके पास 1 लाख 55 हजार रुपये का असलाह है वहीं पर ही अन्य पार्टियों के साथ शेयर में 8 लाख 98 हजार 25 रुपये की संपति भी है। हनी फत्तनवाला के पास कृषि योग्य जमीन भी है जिसकी कीमत 2 करोड़ 84 लाख है। जबकि 13 करोड़ 86 लाख 28 हजार 500 की नान एग्रीकलचर जमीन भी है और इसके साथ 90 लाख की व्यवसायिक जमीन भी है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार हरिन्द्रपाल सिंह बेदी के पास कुल चल व अचल संपति 9 लाख 60 रुपये की है। जिस में 1 लाख 80 हजार उनके खाते में है और 1 लाख 80 रुपये के ही उने पास सोने के गहने है जबकि 6 लाख का उनके पास घर है। हरिन्द्रपाल सिंह बैंक के कर्जाई भी है और उन्होंने 80 हजार रुपये बैंक का लोन भी देना है। दूसरी ओर लोक जन शक्ति पार्टी की उम्मीदवार जसविन्द्र कौर के पास कुल 73 हजार रुयये की संपति है जिसमें 62 हजार 500 रुपये का सोना है और 10 हजार 500 रुपये बैंक में जमा है।

Tuesday, November 8, 2011

November 08, 2011

खुद बीमार है मुख्यमंत्री के गांव का अस्पताल !

--असुविधाओं के आलम में लोग निजी अस्पतालों को जाने को मजबूर
लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
राज्य में बेहतर सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दम भरने वाली राच्य सरकार में खुद मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के अस्पताल में सुविधाओं के अभाव से लोग दिक्कतों में हैं। यही नहीं उक्त अस्पताल की दयनीय हालत आस पास े लोगों को निजी व महंगे अस्पताल का रुख करने को मजबूर कर देती है।
गौरतलब है कि गांव बादल के सरकारी अस्पताल की दयनीय हालत तथा अव्यवस्थित सफाई से मरीजों को दिक्कत के साथ उसे साथ में आए परिजनों को भी बीमारी का भय बना रहता है। एक तरफ सरकार पांव पसार चुकी डेंगू की बीमारी से निपटने के दावे कर रही है तथा गांवों व शहरों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है दूसरी तरफ बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के साथ जोड़े जा रहे इस अस्पताल की दयनीय हालत दिए तले अंधेरे के समान है। अस्पताल के वार्डों में बने शौचालय बंद पड़े हैं, जिसे चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यही नहीं लोगों को सफाई के साथ पानी ढक कर रखने के निदेर्श देने वाले सेहत विभाग के उक्त अस्पताल की छत पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ है। डाक्टरों के कमरों में लोगों के बैठने के लिए बने बैंच व टूटी कुर्सियां अपने हालात पर आंसू बहा रही हैं, जबकि मरीजों के बेड भी खस्ता हाल में हैं। मरीजों के होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट के लिए कई बार दो-दो दिन का इंतजार करना पड़ता है क्योंकि यहां लेबोरेटरी में महज एक फार्मासिस्ट ही है। मरीजों के परिजनों के लिए लगाए टेलीविजन लंबे समय से बंद पड़े हैं तथा बिजली फिटिंग की हालत इस कद्र खस्ता है कि कई स्थानों पर नंगे लटकते तार हादसों को दावत दे रहे हैं। अस्पताल में उपचार करा रहे कुलवंत सिंह ने बताया कि उसे खुद तारों से करंट लग चुका है, जबकि मनियांवाला निवासी लखविंदर सिंह, सिक्खवाला की भजन कौर व गिद्दड़बाहा वासी महिंदर कुमार ने बताया कि घर की कमजोर आर्थिक परिस्थितियों में वह यहां सस्ते उपचार की आस में आए हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल की बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। गांव बादल वासियों द्वारा हालांकि यह समस्या मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ध्यान में भी लाई गई थी, लेकिन हालत फिर भी जस से तस बनी हुई है।

Monday, October 31, 2011

Tuesday, August 30, 2011

August 30, 2011

पहली बारिश से बिखरी प्रीमिक्स, सड़क की दुर्दशा


नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब

शहर के मुख्य मार्ग कोटकपूरा रोड पर करीब एक सप्ताह पूर्व बनाई गई सड़क पर डाली गई प्रीमिक्स रविवार एवं सोमवार को हुई पहली ही बरसात में बिखरने लगी है। यही नहीं उक्त सड़क कई जगह से बैठ भी गई है। उधर, इस संबंध में संबंधित विभाग उचित जवाब देना भी जरूरी नहीं समझता।


गौर तलब है कि कोटकपूरा रोड पर एक सप्ताह पहले डाली गई प्रीमिक्स बिखरने भी लगी है, जो यह दर्शाने के लिए काफी है कि इन विकास कार्यो का क्या स्तर है तथा यह कितने कारगर होंगे? शहर के कोटकपूरा रोड को बंद कर सड़क पर गत मंगलवार को ही प्रीमिक्स डाली गई थी, लेकिन घटिया क्वालिटी के चलते रविवार व सोमवार को हुई पहली बरसात ने ही सड़क की हालत दयनीय बनाकर रख दी है। बिना किसी लेवल के बनाई गई उक्त सड़क कई जगहों से बैठ गई है। इतना ही नहीं सड़क बनाने से पहले पानी की पाइपों की लीकेज को भी ठीक नहीं किया गया। शहर की समाज सेवी संस्था मानव कल्याण सभा एवं सर्व लोक सेवा संस्था ने उक्त सड़क के निर्माण मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

इस संबंध में बीएंडआर विभाग के एक्सईएन अमरीक सिंह ने सड़क टूटने के लिए बरसात को जिम्मेदार ठहराते हुए पल्ला झाड़ लिया। दूसरी तरफ बरसात के मौसम में सड़क बनाने व निर्माण में प्रयोग किए गए मटीरियल के निम्न स्तर संबंधी पूछने पर उल्टा कहा कि आप खबर लगा दें जांच होगी तो देखा जाएगा?

Lorem 1

BttNews TV