ब्रेकिंग न्‍यूज

Shooting

Random Posts

* * बी टी टी न्यूज़ है आपका अपना, और आप ही हैं इसके पत्रकार अपने आस पास के क्षेत्र की गतिविधियों की वीडियो, ✒️ न्यूज़ या अपना विज्ञापन ईमेल करें bttnewsonline@yahoo.com पर अथवा व्‍हाटसअप्‍प व सम्पर्क करें मोबाइल नम्बर * * 7035100015 पर
Showing posts with label muktsar. Show all posts
Showing posts with label muktsar. Show all posts

Saturday, February 25, 2017

February 25, 2017

खिदराना था... फि‍र मुक्‍तसर से बन गया श्री मुक्‍तसर साहिब

​मुक्तसर से श्री मुक्तसर साहिब बने ऐतिहासिक नगर का प्रथम नाम खिदराना था एवं इस स्थान पर खिदराने की ढाब थी। उक्त क्षेत्र जंगली होने के कारण यहां अक्सर पानी की कमी रहती थी। पानी की भूमि सतह नीची होने के चलते यदि कोई यत्न करके कुएं आदि लगाने का प्रयत्न भी करता तो नीचे से पानी ही इतना खारा निकलता कि वह पीने के योग्य न होता।
इसलिए यहां एक ढाब खुदवाई गई जिसमें बरसात का पानी जमा किया जाता था और इस ढाब के मालिक का नाम खिदराना था जोकि फिरोजपुर जिले के जलालाबाद का निवासी था, जिस कारण इसका नाम खिदराने की ढाब मशहूर था। इस स्थान पर दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगल हकूमत के विरुद्ध अपना आखिरी युद्ध लड़ा जिसे खिदराने की जंग भी कहा जाता है। जब दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1705 में धर्मयुद्ध करते हुए श्री आनंदपुर साहिब का किला छोड़ा तो आप ने दुश्मनों की फौज के साथ युद्ध करते विभिन्न स्थानों से होते हुए मालवे की धरती की ओर रुख किया। 
कोटकपूरा पहुंच कर गुरु जी ने चौधरी कपूरे से किले की मांग की परंतु मुगल हकूमत से डरते हुए उसने किला देने से इंकार कर दिया तो गुरु जी सिख सिपाहियों सहित खिदराने की ओर चल पड़े और खिदराने की ढाब पर जा पहुंचे। गुरु जी खिदराने में अभी पहुंचे ही थे कि दुश्मन की फौज सरहिंद के सूबेदार के नेतृत्व में यहां पहुंच गई। गुरु जी एवं उनके 40 महान योद्धा जोकि कभी बेदावा देकर गए थे, ने गुरु जी से मिलकर खिदराने की ढाब पर मोर्चा कायम कर लिया।
खिदराने की ढाब इस समय सूखी पड़ी थी। इसके आस-पास झाड़-फूस उगी हुई थी। सिक्खों ने झाड़ों का सहारा लेते हुए मुगल फौज पर हमला बोल दिया। यह युद्ध 21 बैसाख सम्मत 1762 विक्रमी को हुआ। युद्ध के दौरान सिख फौज की बहादुरी देखकर मुगल फौज युद्ध के मैदान से भाग गई। इस युद्ध में मुगल फौज के बहुत से सिपाही मारे गए और गुरु जी के भी कई सिख शहीद हो गए।
इसी स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई महा सिंह का वह बेदावा जो वह अपने साथियों सहित आनंदपुर में दे आए थे, से उनको मुक्त किया एवं भाई महा सिंह को अपनी गोद में लेकर बेदावा फाड़ दिया। भाई महा सिंह जी ने इसी स्थान पर शहीदी प्राप्त की। इस युद्ध में माता भाग कौर ने भी जौहर दिखाए। घायलों की मरहमपट्टी गुरु जी ने स्वयं की एवं तंदुरुस्त होने के पश्चात उन्हें खालसा दल में शामिल कर लिया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारे

गुरुद्वारा टुट्टी गंढी साहिब 
 इस स्थान पर गुरुगोबिंद सिंह जी ने भाई महा सिंह को अपनी गोद में लेकर उनके साथियों द्वारा आनंदपुर में दिया बेदावा फाड़ कर उनकी गुरु के साथ टुट्टी गंढी थी जिस कारण इस गुरुद्वारा साहिब का नाम गुरुद्वारा टुट्टी गंढी साहिब है।

गुरुद्वारा तंबू साहिब 
मुगलों के साथ खिदराने के युद्ध के समय जिस स्थान पर सिखों द्वारा तंबू लगाए गए थे, वहां गुरुद्वारा तंबू साहिब सुशोभित है। गुरुद्वारा माता भाग कौर जी खिदराने की जंग में युद्ध कौशल दिखाने वाली महान सिख योद्धा माता भागो की स्मृति में गुरुद्वारा तंबू साहिब के साथ ही माता भाग कौर जी का गुरुद्वारा बनाया गया है।
गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब 
इस स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने क्षेत्र के सिखों की सहायता से मुगलों के साथ युद्ध करते समय शहीद हुए चालीस मुक्तों का अंतिम संस्कार किया था। इस कारण यहाँ यहां शहीदो की याद मे गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब सुशोभित है। 
गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब
यह वह स्थान है जहां से श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब ने मुगलों के साथ हुए इस निर्णायक युद्ध में टिब्बी के उपर से तीरों की बौछार कर उनको नाको चने चबवाए थे। इसी स्थान पर गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब सुशोभित है। 

गुरुद्वारा रकाबसर साहिब 
यह वह स्थान हैं जहां दशमेश पिता के घोड़े की रकाब टूट गई थी। जब गुरु साहिब टिब्बी साहिब से उतर कर खिदराने की रणभूमि की ओर चले तो घोड़े की रकाब पर पांव रखते ही वह टूट गई थी। अब तक वह टूटी हुई रकाब उसी प्रकार सुरक्षित रखी हुई है तथा वहां गुरुद्वारा रकाबसर बना हुआ है।
गुरुद्वारा तरनतारन दु:ख निवारण साहिब
गुरुद्वारा तरनतारन दुख निवारण भटिंडा रोड पर स्थित है जहां प्रत्येक रविवार श्रद्धालु सरोवर में स्नान करते हैं। चालीस मुक्तों की इस पवित्र धरती पर माघी के शुभ अवसर पर दूर-दूर से लाखों की संख्या में आए श्रद्धालु यहां बने पवित्र सरोवर में स्नान कर अपने जीवन को सफल बनाते हैं। यह वह पवित्र स्थान है जहां गुरु जी की कृपा से बेदावा देकर आए सिखों की भी टुट्टी गंढ गई थी। आओ इस पवित्र दिवस पर हम सभी भी अरदास करें कि टुट्टियां गंढन वालिया सानू गंढ के रखीं।

Tuesday, August 21, 2012

August 21, 2012

जलालाबाद रोड पर चला नगर कौंसल का लाल पंजा

पुलिस की उपस्थिति में लगाए गए अतिक्रमण


श्री मुक्तसर साहिब 21 अगस्त 2012

मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक शहर में चला अतिक्रमणों पर नगर कौंसिल का लाल पंजा। उल्लेखनीय है कि शहर में पिछले लंबे समय से नगर कौंसिल की लापरवाही के कारण दुकानदारों द्वारा सड़कों के दोनों ओर दुकानों के आगे अतिक्रमण किए हुए है। नगर कौंसिल की ढिलपुल कारगुजारी के कारण कुछ सड़कों पर तो दुकानदारों ने दुकानों के आगे 20-20, 25-25 फीट तक अतिक्रमण किए हुए है। जिससे खुली सड़क भी तंग होकर रह गई है। जिस कारण शहर के बाजारों में अकसर ट्रैफिक जाम रहता है। इस संबंध में जिला प्रशासन व माननीय हाईकोर्ट ने भी शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर कौंसिल को पिछले लंबे समय से आदेश दिए हुए थे। आखिर आज साढ़े दस बजे तहसीलदार रविंदर बांसल, ईओ गुरसेवक सिंह व सिटी प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल व नगर कौंसिल के कर्मचारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। ये पूरा अमला रेलवे फाटक के पार श्री रघुनाथ मंदिर के पास पहुंचा जहां सबसे पहले एक हलवाई, इलैक्ट्रीशन व बीड़ी सिगरट के खोखे का अतिक्रमण हटाया। इस अभियान दौरान दुकानों के शटरों के बाहर बने थड़े, दुकानों पर लगे फ्लैक्स व छ"ो भी उखाड़ दिए गए। इस अभियान के तहत पुरानी अनाज मण्डी के अंदर गौशाला की बनी दीवार को भी गिरा दिया गया। जिससे गौशाला के अंदर घूमते पशु बाहर सड़कों पर आ गए। शहर निवासियों में गौशाला की दीवार तोडऩे के प्रति भारी रोष पाया जा रहा है। शहर निवासियों ने कहा कि इस दीवार के तोडऩे से चार दीवारी के अंदर रह रहे बेसहारा पशु अब सड़कों पर आकर ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करेंगे। आम शहरियों ने इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को नगर कौंसिल द्वारा देरी से उठाया गया अ'छा कदम बताया। लोगों ने कहा कि अतिक्रमणों के कारण व आवारा पशुओं के कारण भी शहर में ट्रैफिक समस्या बनी हुई थी। अतिक्रमण हटाने से ट्रैफिक समस्या का समाधान हो जाएगा। दूसरी ओर दुकानदारों का कहना है कि नगर कौंसिल अतिक्रमण हटाते समय पक्षपात की नीति अपनाती है। यदि निष्पक्ष रूप से अतिक्रमण हटाए जाए तो किसी को कोई परेशानी नहीं। जब एक दुकानदार को छोड़ दिया जाता है तथा दूसरे का अतिक्रमण हटाया जाता है तब मन को ठेस पहुंचती है। नगर कौंसिल के ईओ गुरसेवक सिंह ने कहा कि अब लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने समूह दुकानदारों से अपील की कि अपने दुकानों के आगे अवैध रूप से बनाए थड़े, छ"ो व लगाए गए फ्लैकस स्वयं हटा ले अन्यथा किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

Wednesday, January 11, 2012

January 11, 2012

हनी फत्तनवाला है बादल से भी अमीर उम्मीदवार


नरिंदर सलूजा, श्री मुक्‍तसर साहिब
सांझा मोर्चा के श्री मुक्तसर साहिब से उम्मीदवार हनी फत्तनवाला मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से अमीर उम्मीदवार है जिने पास कुल चल व अचल संपति 18 करोड़, 91 लाख 96 हजार 761 रुपये की है जबकि मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 6 करोड़ 75 लाख 27 हजार 974 रुपए की चल अचल संपित के मालिक हैं।
हनी फत्तनवाला के पास 1 करोड़ 2 लाख 95 हजार 413 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा है, जबकि 4 लाख 74 हजार 487 रुपये की अलग अलग इंशोरेश पालिसी है। उनके पास एक इनोवा गाडी है जिसकी कीमत 11 लाख 25 हजार है और 2 लाख 20 हजार 336 रुपये के गहने है। इसके अलावा जहां उनके पास 1 लाख 55 हजार रुपये का असलाह है वहीं पर ही अन्य पार्टियों के साथ शेयर में 8 लाख 98 हजार 25 रुपये की संपति भी है। हनी फत्तनवाला के पास कृषि योग्य जमीन भी है जिसकी कीमत 2 करोड़ 84 लाख है। जबकि 13 करोड़ 86 लाख 28 हजार 500 की नान एग्रीकलचर जमीन भी है और इसके साथ 90 लाख की व्यवसायिक जमीन भी है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार हरिन्द्रपाल सिंह बेदी के पास कुल चल व अचल संपति 9 लाख 60 रुपये की है। जिस में 1 लाख 80 हजार उनके खाते में है और 1 लाख 80 रुपये के ही उने पास सोने के गहने है जबकि 6 लाख का उनके पास घर है। हरिन्द्रपाल सिंह बैंक के कर्जाई भी है और उन्होंने 80 हजार रुपये बैंक का लोन भी देना है। दूसरी ओर लोक जन शक्ति पार्टी की उम्मीदवार जसविन्द्र कौर के पास कुल 73 हजार रुयये की संपति है जिसमें 62 हजार 500 रुपये का सोना है और 10 हजार 500 रुपये बैंक में जमा है।

Tuesday, November 8, 2011

November 08, 2011

खुद बीमार है मुख्यमंत्री के गांव का अस्पताल !

--असुविधाओं के आलम में लोग निजी अस्पतालों को जाने को मजबूर
लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
राज्य में बेहतर सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दम भरने वाली राच्य सरकार में खुद मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के अस्पताल में सुविधाओं के अभाव से लोग दिक्कतों में हैं। यही नहीं उक्त अस्पताल की दयनीय हालत आस पास े लोगों को निजी व महंगे अस्पताल का रुख करने को मजबूर कर देती है।
गौरतलब है कि गांव बादल के सरकारी अस्पताल की दयनीय हालत तथा अव्यवस्थित सफाई से मरीजों को दिक्कत के साथ उसे साथ में आए परिजनों को भी बीमारी का भय बना रहता है। एक तरफ सरकार पांव पसार चुकी डेंगू की बीमारी से निपटने के दावे कर रही है तथा गांवों व शहरों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है दूसरी तरफ बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के साथ जोड़े जा रहे इस अस्पताल की दयनीय हालत दिए तले अंधेरे के समान है। अस्पताल के वार्डों में बने शौचालय बंद पड़े हैं, जिसे चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यही नहीं लोगों को सफाई के साथ पानी ढक कर रखने के निदेर्श देने वाले सेहत विभाग के उक्त अस्पताल की छत पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ है। डाक्टरों के कमरों में लोगों के बैठने के लिए बने बैंच व टूटी कुर्सियां अपने हालात पर आंसू बहा रही हैं, जबकि मरीजों के बेड भी खस्ता हाल में हैं। मरीजों के होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट के लिए कई बार दो-दो दिन का इंतजार करना पड़ता है क्योंकि यहां लेबोरेटरी में महज एक फार्मासिस्ट ही है। मरीजों के परिजनों के लिए लगाए टेलीविजन लंबे समय से बंद पड़े हैं तथा बिजली फिटिंग की हालत इस कद्र खस्ता है कि कई स्थानों पर नंगे लटकते तार हादसों को दावत दे रहे हैं। अस्पताल में उपचार करा रहे कुलवंत सिंह ने बताया कि उसे खुद तारों से करंट लग चुका है, जबकि मनियांवाला निवासी लखविंदर सिंह, सिक्खवाला की भजन कौर व गिद्दड़बाहा वासी महिंदर कुमार ने बताया कि घर की कमजोर आर्थिक परिस्थितियों में वह यहां सस्ते उपचार की आस में आए हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल की बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। गांव बादल वासियों द्वारा हालांकि यह समस्या मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ध्यान में भी लाई गई थी, लेकिन हालत फिर भी जस से तस बनी हुई है।

Monday, October 31, 2011

Tuesday, August 30, 2011

August 30, 2011

पहली बारिश से बिखरी प्रीमिक्स, सड़क की दुर्दशा


नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब

शहर के मुख्य मार्ग कोटकपूरा रोड पर करीब एक सप्ताह पूर्व बनाई गई सड़क पर डाली गई प्रीमिक्स रविवार एवं सोमवार को हुई पहली ही बरसात में बिखरने लगी है। यही नहीं उक्त सड़क कई जगह से बैठ भी गई है। उधर, इस संबंध में संबंधित विभाग उचित जवाब देना भी जरूरी नहीं समझता।


गौर तलब है कि कोटकपूरा रोड पर एक सप्ताह पहले डाली गई प्रीमिक्स बिखरने भी लगी है, जो यह दर्शाने के लिए काफी है कि इन विकास कार्यो का क्या स्तर है तथा यह कितने कारगर होंगे? शहर के कोटकपूरा रोड को बंद कर सड़क पर गत मंगलवार को ही प्रीमिक्स डाली गई थी, लेकिन घटिया क्वालिटी के चलते रविवार व सोमवार को हुई पहली बरसात ने ही सड़क की हालत दयनीय बनाकर रख दी है। बिना किसी लेवल के बनाई गई उक्त सड़क कई जगहों से बैठ गई है। इतना ही नहीं सड़क बनाने से पहले पानी की पाइपों की लीकेज को भी ठीक नहीं किया गया। शहर की समाज सेवी संस्था मानव कल्याण सभा एवं सर्व लोक सेवा संस्था ने उक्त सड़क के निर्माण मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

इस संबंध में बीएंडआर विभाग के एक्सईएन अमरीक सिंह ने सड़क टूटने के लिए बरसात को जिम्मेदार ठहराते हुए पल्ला झाड़ लिया। दूसरी तरफ बरसात के मौसम में सड़क बनाने व निर्माण में प्रयोग किए गए मटीरियल के निम्न स्तर संबंधी पूछने पर उल्टा कहा कि आप खबर लगा दें जांच होगी तो देखा जाएगा?

Lorem 1

BttNews TV