saluja
August 08, 2012
Shooting
Random Posts
Showing posts with label dainikjagran. Show all posts

Wednesday, August 8, 2012
Wednesday, January 11, 2012
saluja
January 11, 2012
हनी फत्तनवाला है बादल से भी अमीर उम्मीदवार
नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब
सांझा मोर्चा के श्री मुक्तसर साहिब से उम्मीदवार हनी फत्तनवाला मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से अमीर उम्मीदवार है जिने पास कुल चल व अचल संपति 18 करोड़, 91 लाख 96 हजार 761 रुपये की है जबकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 6 करोड़ 75 लाख 27 हजार 974 रुपए की चल अचल संपित के मालिक हैं।
हनी फत्तनवाला के पास 1 करोड़ 2 लाख 95 हजार 413 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा है, जबकि 4 लाख 74 हजार 487 रुपये की अलग अलग इंशोरेश पालिसी है। उनके पास एक इनोवा गाडी है जिसकी कीमत 11 लाख 25 हजार है और 2 लाख 20 हजार 336 रुपये के गहने है। इसके अलावा जहां उनके पास 1 लाख 55 हजार रुपये का असलाह है वहीं पर ही अन्य पार्टियों के साथ शेयर में 8 लाख 98 हजार 25 रुपये की संपति भी है। हनी फत्तनवाला के पास कृषि योग्य जमीन भी है जिसकी कीमत 2 करोड़ 84 लाख है। जबकि 13 करोड़ 86 लाख 28 हजार 500 की नान एग्रीकलचर जमीन भी है और इसके साथ 90 लाख की व्यवसायिक जमीन भी है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार हरिन्द्रपाल सिंह बेदी के पास कुल चल व अचल संपति 9 लाख 60 रुपये की है। जिस में 1 लाख 80 हजार उनके खाते में है और 1 लाख 80 रुपये के ही उने पास सोने के गहने है जबकि 6 लाख का उनके पास घर है। हरिन्द्रपाल सिंह बैंक के कर्जाई भी है और उन्होंने 80 हजार रुपये बैंक का लोन भी देना है। दूसरी ओर लोक जन शक्ति पार्टी की उम्मीदवार जसविन्द्र कौर के पास कुल 73 हजार रुयये की संपति है जिसमें 62 हजार 500 रुपये का सोना है और 10 हजार 500 रुपये बैंक में जमा है।
Wednesday, November 16, 2011
Tuesday, November 8, 2011
saluja
November 08, 2011
खुद बीमार है मुख्यमंत्री के गांव का अस्पताल !
--असुविधाओं के आलम में लोग निजी अस्पतालों को जाने को मजबूर
लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
राज्य में बेहतर सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दम भरने वाली राच्य सरकार में खुद मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के अस्पताल में सुविधाओं के अभाव से लोग दिक्कतों में हैं। यही नहीं उक्त अस्पताल की दयनीय हालत आस पास े लोगों को निजी व महंगे अस्पताल का रुख करने को मजबूर कर देती है।
गौरतलब है कि गांव बादल के सरकारी अस्पताल की दयनीय हालत तथा अव्यवस्थित सफाई से मरीजों को दिक्कत के साथ उसे साथ में आए परिजनों को भी बीमारी का भय बना रहता है। एक तरफ सरकार पांव पसार चुकी डेंगू की बीमारी से निपटने के दावे कर रही है तथा गांवों व शहरों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है दूसरी तरफ बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के साथ जोड़े जा रहे इस अस्पताल की दयनीय हालत दिए तले अंधेरे के समान है। अस्पताल के वार्डों में बने शौचालय बंद पड़े हैं, जिसे चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यही नहीं लोगों को सफाई के साथ पानी ढक कर रखने के निदेर्श देने वाले सेहत विभाग के उक्त अस्पताल की छत पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ है। डाक्टरों के कमरों में लोगों के बैठने के लिए बने बैंच व टूटी कुर्सियां अपने हालात पर आंसू बहा रही हैं, जबकि मरीजों के बेड भी खस्ता हाल में हैं। मरीजों के होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट के लिए कई बार दो-दो दिन का इंतजार करना पड़ता है क्योंकि यहां लेबोरेटरी में महज एक फार्मासिस्ट ही है। मरीजों के परिजनों के लिए लगाए टेलीविजन लंबे समय से बंद पड़े हैं तथा बिजली फिटिंग की हालत इस कद्र खस्ता है कि कई स्थानों पर नंगे लटकते तार हादसों को दावत दे रहे हैं। अस्पताल में उपचार करा रहे कुलवंत सिंह ने बताया कि उसे खुद तारों से करंट लग चुका है, जबकि मनियांवाला निवासी लखविंदर सिंह, सिक्खवाला की भजन कौर व गिद्दड़बाहा वासी महिंदर कुमार ने बताया कि घर की कमजोर आर्थिक परिस्थितियों में वह यहां सस्ते उपचार की आस में आए हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल की बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। गांव बादल वासियों द्वारा हालांकि यह समस्या मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ध्यान में भी लाई गई थी, लेकिन हालत फिर भी जस से तस बनी हुई है।

Monday, October 31, 2011
Friday, December 3, 2010
dainikjagran
December 03, 2010
रेलिंग रहित जानलेवा rajabahe
Nov 24, 07:15 pm
कब मिटेगी रेलिंग रहित जानलेवा रजबाहों की भूख
नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब
नहरों व रजबाहों के रेलिंग रहित पुलों के कारण होने वाले विभिन्न हादसों से यदि प्रशासन ने सबक लिया होता, तो बुधवार हादसे में गई तीन जिंदगियां बचाई जा सकती थी। इससे पूर्व हुए हादसों में भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इतने हादसे होने और लोगों के अपनी जान से हाथ धोने पर भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
गौरतलब है कि रेलिंग रहित पुलों को लेकर सरकार एवं प्रशासन के आंखें मूंदने की वजह से अधिकांश रेलिंग रहित पुल हादसों का कारण बन रहे हैं। जिला श्री मुक्तसर साहिब के विभिन्न रजबाहों, नालों व नहरों पर कई पुल जानलेवा साबित होते रहे हैं। ऐसे ही एक हादसे में मोड़ रोड पर एक सरपंच व एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई थी। यही नहीं कोटली रोड पर हुए हादसे में तो एक साथ चार कार सवार लोग रात के समय अपनी कार सहित सूए में डूबकर मौत के आगोश में समा गए थे। हालांकि इन हादसों के बाद आवश्यकता थी सबक लेकर पुलों पर रेलिंग बनाने के साथ इन पर रिफ्लेक्टर आदि लगाने की, लेकिन सरकार एवं प्रशासन ने इस तरफ ध्यान तक देना मुनासिब नहीं समझा। प्रशासन की यही बेरुखी तीन लोगों की जान पर फिर से भारी पड़ी है।
--------------------
परिजनों के रोकने के बावजूद नहीं माना आकाशदीप
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
गांव थांदेवाला के लिए बुधवार को दिन काला रहा तथा एक साथ तीन लोगों की जान जाने के कारण गांव में सन्नाटा पसर गया। हालांकि इस घटना में मौत के मुंह में जाने वाले लोगों में से छह वर्षीय बालक आकाशदीप को परिवार के लोगों ने जाने से रोकने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन मौत उसे खींच कर ले गई। बिलखते हुए परिजनों ने बताया कि उन्होंने आकाशदीप को रोकने का हरसंभव प्रयास किया था, लेकिन होनी के आगे हमारी एक नहीं चली और वह जिद से कार में सवार होकर चला गया। परिवार के लोगों को रोते बिलखते देख आस-पास सांत्वना देते लोगों की आंखे बरबस ही डबडबाने लगती थी।
वहीं हादसे में राजबीर की भी मौत हो गई। उसकी डेढ़ महीना पहले ही शादी हुई थी। वहीं मंदर सिंह के परिवार के भी दोनों पोते मौत के मुंह में चले गए। मंदर सिंह के तीनों बेटों में से गुरमीत सिंह का 15 वर्षीय बेटा, अमरजीत सिंह का 6 वर्षीय बेटा आकाशदीप व बलजीत सिंह की 14 वर्षीय बेटी रमनदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतानें थी। इस हादसे में परिवार की एक मात्र पोती रमनदीप कौर बाल-बाल बच सकी है।
Dec 02, 07:06 pm
यूं ही रेलिंग बनेंगी तो कैसे थमेंगे हादसे?
नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब
शहर के विभिन्न रेलिंग रहित पुलों पर होने वाले हादसों तथा आगामी समय में धुंध के आ रहे मौसम को देखते हुए पुलों पर रेलिंग लगाने का काम आरंभ करवा दिया गया है। लेकिन रेलिंग बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान कितना बेहतर क्वालिटी का है जिससे बनी रेलिंग हादसे रोकने में कामयाब होगी यह कह पाना संभव नहीं है। इसका अंदाजा गांव रुपाणा के निकट बनाई गई रेलिंग के टूट जाने से सहज ही लगाया जा सकता है। जरूरत है प्रशासन को इस तरह के कार्य बेहतर ढंग से करवाने की।
जानकारी के अनुसार गांव रुपाणा के पास नहर के रेलिंग रहित पुल पर विभिन्न हादसों के अलावा गत दिनों भी एक साइकिल सवार की नहर में गिरने से मौत हो गई थी। इस पुल पर हाल ही में बनाई गई रेलिंग बनने के कुछ ही दिन बाद टूटकर बिखर भी गई है। हालात यह है कि अब इस पुल पर बनाई हुई यह रेलिंग हादसे रोकने की बजाए हादसों को निमंत्रण जरूर दे रही है। आसपास के गांववासियों के अनुसार रेलिंग बनाते समय इस पर इस्तेमाल किया गया, मैटीरियल ही इस तरह का था कि यह रेलिंग किसी हादसे को रोकने से पहले ही खुद हादसे का शिकार हो गई।
उधर, रेलिंग बनाने वाले संबंधित ठेकेदार ने बताया कि उनके पास दूहेवाला के पुल के निर्माण का ठेका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों के कहने पर उन्होंने आरजी तौर पर उक्त रेलिंग बनवा दी थी। उनके अनुसार यदि रेलिंग से कोई वाहन टकराएगा तो वह टूट ही जाएगी। लेकिन सोचने योग्य है कि प्रशासन द्वारा इस तरह बनवाई गई पुलों की रेलिंग क्या हादसे रोकने के लिए सक्षम होंगी?

काले दिन को याद कर हुए फिर रोंगटे खड़े
Dec 03, 08:01 pm
काले दिन को याद कर हुए फिर रोंगटे खड़े
नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब
दिन - शुक्रवार तिथि - 3 दिसंबर, 2010
समय - करीब चार बजे
स्थान - जिला कचहरी परिसर श्री मुक्तसर साहिब
लोग टकटकी लगाए अपनी निगाहें जिला एवं सेशन जज की अदालत की तरफ यह जानने के लिए जमाए थे कि जमीन में हिस्सा लेने की चाह में एक साथ चार जान लेने के आरोपी दामाद को अदालत क्या सजा सुनाएगी? जैसे ही अदालत ने कथित रूप से अपनी सास, ससुर, साले की पत्नी व उसकी महज तीन साल की बच्ची को गोली मार कर मौत के घाट उतार देने वाले हैवान बने दामाद के पिता को बरी कर दिया व उसके लिए सोमवार की तारीख तय की, लोगों के जेहन में ताजा हुआ गांव गंधड़ में 14 जून 2007 को हुए हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला मार्मिक दृश्य, जिससे एक बार सभी कंपकंपा गए।
गांव गंघड़ व आसपास के लोग आज भी घटना वाले उस काले दिन को नहीं भूल पाए हैं जिस दिन हैवान बना शैलेंदर सिंह अपने ससुरालियों के लिए मौत बनकर आया था। उस समय हैवानियत का भूत उस पर इस कदर सवार था कि गोलियां चलाते हुए उसने जो भी सामने आया उसे भून डाला। यहां तक कि अपनी तोतली जबान से उसे फुफ्फड़ जी कहने वाली महज तीन साल की नन्ही हरमन पर भी उसे तरस नहीं आया और उसने इस मासूम बच्ची के भी सिर में गोली दे मारी। शैलिंदर सिंह की 12 बोर बंदूक की गोलियों का निशाना बना उसका ससुर साधू सिंह, सास सुरिंदर कौर, साले की गर्भवती पत्नी जसविंदर कौर व उसकी बेटी हरमन का आखिर क्या कसूर था? हालांकि यह हत्याएं उसने ससुराल पक्ष की जायदाद में से हिस्सा मांगते हुए हिस्से की चाह में कर डाली, लेकिन इन बेकसूर लोगों की जान लेकर उसको जमीन-जायदाद में हिस्सा मिलना तो दूर जेल की सलाखें तो मिली ही हैं। बहरहाल अभी अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना बाकी है। जरूरत है इस तरह के हादसे व इसके परिणाम से सबक लेने की ताकि उक्त हादसे के कारण बर्बाद हुए दो घरों की तरह कोई और घर इस तरह बर्बाद न हो।

Thursday, July 8, 2010
dainikjagran
July 08, 2010
यह कहानी फिल्मी नहीं!

नरिंदर सलूजा, श्री मुक्तसर साहिब
अस्पताल में दो जुड़वां बहनें जन्म लेती हैं। एक बहन अस्तपाल में ही गायब कर दी जाती है। बताया जाता है कि वह मृत पैदा हुई थी, उसका संस्कार कर दिया गया। फिर अचानक 14 साल बाद वह लड़की जिंदा मिलती है। उसे उसकी बिछुड़ी हुई मां का आंचल और बहन का प्यार फिर नसीब होता है..यह कहानी फिल्मी नहीं, हकीकत है। श्री मुक्तसर साहिब में एक लड़की 14 साल बाद उसके परिजनों को मिली। गांव भुल्लर निवासी गुरतेज सिंह की पत्नी बलजीत कौर को 17 दिसंबर 1995 को एक नर्सिग होम में पता चला कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं। इसी अस्पताल में बलजीत कौर ने 9 जनवरी 1996 को रात11 बजे दो बच्चियों को जन्म दिया। दोनों बच्चियों को कथित तौर पर अस्पताल का स्टाफ अपने साथ ले गया। दूसरे दिन एक बेटी परिवार को लौटा कर स्टाफ ने उनकी दूसरी बेटी के जिंदा न बचने की बात कहने के साथ उसका शव भी दफना देने की बात कह डाली। परिवार के अनुसार उस समय उन लोगों ने अस्पताल के स्टाफ पर विश्वास कर लिया। ग्यारह साल बाद यानी 2007 में एक दिन गुरतेज सिंह की श्री मुक्तसर साहिब में रह रही बहन रूपिंदर कौर ने अचानक बाजार में एक लड़की को अपने भाई गुरतेज सिंह की बेटी सुखदीप कौर समझकर आवाज लगाई क्योंकि शक्ल सुखदीप से काफी मिलती जुलती थी। लड़की को रोकने पर उसने बताया कि वह सुखदीप नहीं अमनदीप है और वह तिलक नगर में रहती है। इससे रूपिंदर कौर को कुछ शक हुआ और उसने छानबीन की। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह बच्ची जिसकी है उसे महिला ने जन्म नहीं दिया है बल्कि उसे अस्पताल से लाया गया था। इस पर रूपिंदर व उसके भाई गुरतेज सिंह के परिवार का शक यकीन में बदलने लगा। गुरतेज सिंह ने अस्पताल स्टाफ द्वारा अपनी बेटी को मृत बताकर किसी और को देने के आरोप लगाते हुए अस्पताल के दो डाक्टरों समेत सहित अन्य पांच नर्सो के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर दी। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने पर यह मामला मीडिया में आ गया। दैनिक जागरण ने भी इस समाचार को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस ने आठ सितंबर 2007 को विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत में दिए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई फिर वही ढाक के तीन पात ही रही। थक हार कर गुरतेज सिंह ने अदालत में याचिका दायर कर इंसाफ की गुहार लगाई। अदालत में कश्मीर कौर ने कहा कि उसने यह बेटी गोद ली है, लेकिन वह गोदनामा नहीं दिखा पाई। करीब छह माह पूर्व ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) कंवलजीत सिंह की अदालत ने जन्म देने वाली मां को बच्ची सौंपने का आदेश दिया। अदालत के आदेश के बावजूद बच्ची न मिलने पर गुरतेज सिंह ने फिर से गुहार लगाई तो अदालत ने पुलिस को कड़ाई से बच्ची परिजनों तक पहुंचाने के आदेश दिए। पुलिस ने मंगलवार को अमनदीप को अदालत में पेश किया, जहां से उसे परिजनों के पास भेज दिया गया। मंगलवार रात बुआ के घर ठहरने के बाद बुधवार को गांव भुल्लर में अमनदीप अपने जन्म देने वाले माता-पिता व भाई बहनों के पास पहुंची तो पूरे परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। दैनिक जागरण के साथ बातचीत में सुखदीप ने बताया कि वह आठवीं में पढ़ती है तथा अपनी जुडवां बहन के घर आने पर उसे बेहद खुशी है। दूसरी तरफ अमनदीप ने भी खुशी का इजहार किया, लेकिन पूछने पर उसने पालपोस कर बड़ा करने वाली मां के प्रति भी उतने ही स्नेह का इजहार किया। उसने बताया कि वह चाहती है कि दोनों परिवार मिल जुल कर रहें। उसके विवाह आदि के समय सभी रस्म-ओ-रिवाज उसे पालने वाली मां कश्मीर कौर ही करे। अस्पताल स्टाफ के संबंध में एडवोकेट कंवलजीत सिंह हेयर ने बताया कि उन्होंने पुलिस द्वारा वर्ष 2007 में दर्ज केस कैंसल करने की सूरत में अदालत में याचिका दायर की हुई है। अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई संबंधी दायर याचिका का फैसला अभी होना है।